Breaking News

गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या, राजस्थान में गैंगवार की घटना


राजस्थान के सीकर में एक बार फिर से गैंगवार की घटना हुई है। जिले में शनिवार को एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात सीकर के उद्योग नगर क्षेत्र में हुई है। राजू ठेहट को घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई।’ एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button