दिल्लीदेश विदेश

UPSC सिविल सेवा के रिजल्ट जारी, 1016 ने मारी बाजी, ये हुए टॉप 10 में शामिल…

नई दिल्ली। यूपीएसी सीएसई की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। UPSC ने आज यानी 16 अप्रैल को भारत की सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा UPSC 2023 के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। UPSC की तरफ से जारी फाइनल लिस्ट के मुताबिक 1016 लोगों ने बाजी मारी, जो आने वाले समय में रैंक के हिसाब से IAS, IPS, IFS और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप ‘क’ और ग्रुप ‘ख’ में अपनी सेवाएं देंगे।

बता दें कि UPSC की तरफ से जारी हुए इस फाइनल रिजल्ट की परीक्षा सितंबर 2023 में हुई थी। जिसके बाद इंटरव्यू 4 जनवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चला और आज इसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। UPSC एग्जाम में शामिल हुए परीक्षार्थी अपने रिजल्ट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं। या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरी लिस्ट की पीडीएफ फाइल देख सकते हैं, जिसमें रोल नंबर और कैंडिडेट का नाम दिया गया है।

देखें टॉप 10

1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2 6312512 अनिमेश प्रधान
3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 6312407 रूहानी
6 501579 सृष्टि डबास
7 3406060 अनमोल राठौड़
8 1121316 आशीष कुमार
9 6016094 नौशीन
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

Related Articles

Back to top button