UP Election Results 2022 Live: प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही बीजेपी! रुझानों में बीजेपी 250 के पार, सपा का टूटा सपना – cgtop36.com

यूपी चुनाव: रुझान में बीजेपी 250 के पार पहुंची
उत्तर प्रदेश में गुरुवार की सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े से बहुत आगे नजर आ रही है. यूपी में रुझानों के अनुसार, भाजपा 250 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि समाजवादी पार्टी 120 पर आगे है. बहुजन समाज पार्टी केवल 5 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस पार्टी ने अपना निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखा और केवल 4 सीटों पर आगे चल रही है.
रुझानों में बीजेपी को बहुमत, सपा काफी पीछे
यूपी चुनाव परिणाम के ताजा रुझान में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पाने में सफल दिख रही है. 203 सीटों की जरुरत है. प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से बीजेपी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी.
रुझानों में बीजेपी बहुमत के बेहद नजदीक पहुंची
यूपी चुनाव परिणाम के ताजा रुझान में बीजेपी 191 सीटों पर आगे चल रही है. बहुमत के लिए 202 सीटों की जरुरत है. प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीट में से बीजेपी को 312, समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19, अपना दल (एस) को नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चार, निर्दलीय को तीन तथा निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल को एक-एक सीट मिली थी.
अब तक रुझानों में बीजेपी 100 के आंकड़े के करीब, सपा से मिल रही टक्कर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आये रुझानों में सुबह 9 बजे तक बीजेपी सबसे आगे चल रही है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स में फिर यूपी में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है.
शुरुआती रुझानों में फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 सीटों पर मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे है, जबकि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगे है.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election Result 2022) संपन्न होने के बाद आज चुनाव नतीजे (UP Election Result 2022) जारी किए जा रहे हैं. यूपी की 403 विधानसभा पर वोटों की गिनती (Vote Counting) शुरू हो गई है. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट काउंट किए जा रहे हैं. हम लगातार चुनाव के नतीजे (Election Results Live) पल-पल अपडेट करते रहेंगे. इस एक खबर में आपको पूरे उत्तर प्रदेश के चुनावी रूझान के बारे में पता चलेगा.
403 विधान सभा सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट डाले गए थे. इन सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान हुआ था. आखिरी चरण में मतदान संपन्न होने के बाद अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को बहुमत दिखाया गया है. लेकिन जनता किसे किसे सत्ता की चाभी सौंपती है ये तो जारी हो रहे नतीजे ही बता सकते हैं.
इन हॉट सीट पर होगी सबकी नजर
यूपी में करीब 50 से 60 हॉट सीटें हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), केशव प्रसाद मौर्य, सपा से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), एसपी सिंह बघेल, सतीश महाना, सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संगीत सोम, मोहम्मद आजम खान (Azam Khan), अब्दुल्ला आजम, स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya), दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी, ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar), पल्लवी पटेल, कृष्णा पटेल, धनंजय सिंह, विजय मिश्रा, और मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले Cgtop36 पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Cgtop36 हिंदी पर




