दिल्लीदेश विदेश

केंद्रीय मंत्री का वीडियो हुआ वायरल, बेटी की शादी में किया ये काम

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बेटी अर्पिता की शादी में जमकर डांस किया। कर्नाटक में हुई इस शादी और रिसेप्शन में भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

इसमें मुख्य नाम केंद्रीय मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिड़ला का है।

अर्पिता की शादी और रिसेप्शन में आए तमाम भाजपा नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

इसमें वे स्टेज पर अपनी पत्नी के साथ एक कन्नड़ फिल्म के गीत पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में जैसे ही केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ नाचना शुरू किया लोग व मेहमान तालियां और सीटियां बजाना शुरू कर देते हैं।

Related Articles

Back to top button