उत्तर प्रदेशदेश विदेश

ट्रेन हुई खराब, धक्का लगाकर पहुंचाया स्टेशन, पढ़े पूरी खबर

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया, जहां पटरी पर बिगड़ी ट्रेन को लोग धक्का देते नजर आए। रेलवे के अधिकारियों के लिए बनी डीपीसी ट्रेन पटरियों के बीच में ही खराब हो गई थी। जिसके बाद रेल कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से लूप लाइन में लाया गया।

रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रेन को धक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जिले के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का है, जहां पर सुल्तानपुर की तरफ से अधिकारी डीपीसी ट्रेन से लखनऊ की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक स्टेशन के आउटर पर ट्रेन खड़ी हो गई।

मेन लाइन पर ट्रेन के खराब होने से कई अन्य ट्रेन भी प्रभावित होने लगी। काफी मशक्कत के बाद भी डीपीसी ट्रेन नहीं ठीक हो पाई, जिसके बाद रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा डीपीसी ट्रेन को धक्का मारकर मेन लाइन से हटाकर लूप लाइन में लाया गया।

Related Articles

Back to top button