देश विदेश

30 सेकेंड मौत के मुंह में रह कर जिंदा वापस आया ये शक्स

वॉशिंगटन: कहा जाता है कि भगवान जिसकी मदद करते हैं, उसका मौत भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती. ऐसा ही कुछ अमेरिका के एक शख्स के साथ हुआ. यह शख्स व्हेल मछली के मुंह में जाकर जिंदा वापस आ गया. वह करीब 30 सेकंड तक व्हेल के मुंह के अंदर रहा.

व्हेल के मुंह से बाहर आया शख्सडेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हेल के मुंह में जाने की वजह से शख्स को चोटें भी आईं. शख्स को अस्पताल में एडमिट करवाया गया. बता दें कि यह घटना अमेरिका के मैसाच्युसेट्स की है. इस शख्स का नाम माइकल पैकर्ड है. माइकल की उम्र 56 साल है. वो मौत को चकमा देकर व्हेल के मुंह से वापस आ गए. माइकल पैकर्ड एक लॉबस्टर डाइवर हैं. वो पिछले 40 साल से यह काम कर रहे हैं. माइकल अलग-अलग तरह के जीवों को समुद्र से पकड़कर मार्केट में बेचते हैं.

उन्होंने बताया कि व्हेल मछली अपना सिर हिलाने लगी. फिर उन्हें रोशनी दिखाई दी. इसके अगले ही सेकंड वो समुद्र में थे. व्हेल ने उन्हें खुद अपने मुंह से बाहर फेंक दिया. वो लगभग 30 सेकंड तक व्हेल मछली के मुंह में रहे. माइकल के दोस्त जोशिय्याह ने उन्हें समुद्र से बाहर निकाला, जो उनकी बोट पर सवार थे.

Related Articles

Back to top button