चोरी करके निकल रहा था मंदिर से चोर, भगवान ने दी तत्काल ऐसी सजा – cgtop36.com

श्रीकाकुलम – कहते हैं बुरे काम का अंजाम कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है। देर-सबेर किसी ने किसी रूप में उसका फल मिल ही जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें भगवान में ऑन द स्पॉट सजा दे दी। दरअसल, एक चोर आंध्र प्रदेश के एक मंदिर से गहने चुराने के लिए खोदे गए छेद में खुद ही फंस गया। छेद में फंसकर चोर मदद के लिए चिल्लाने लगा। तभी लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार ये मामला आंध्रप्रदेश के तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येल्लम्मा मंदिर का है, जहां से गहने लेकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी छेद में फंस गया। पापा राव (30) के रूप में पहचाने गए चोर ने मंदिर की छोटी सी खिड़की तोड़ दी थी और मूर्तियों से गहने भी लूट लिए थे।
बाहर निकलते समय चोर छेद में फंस गया। जब कई घंटों की मशक्कत के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया जिससे ग्रामीणों अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंच गए। उसे वहां से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।




