दिल्लीदेश विदेश

देवर और भाभी के बीच थे अवैध संबंध, रोड़ा बना पति, भाई को उतारा मौत के घाट…

नई दिल्ली। आधुनिकता के इस दौर में अब रिश्तों की अहमियत खत्म होती जा रही है। लोग अब अपनों के साथ ही घिनौने काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है।

यहां एक देवर को नई नवेली भाभी के साथ प्यार हो गया। वह उसके साथ शादी भी करना चाहता था। युवक ने प्यार के रास्ते में रोड़ा बन रहे भाई को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 4 मई को नांगलोई के राव विहार स्थित घर में अमरजीत नाम के युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच के लिए इंस्पेक्टर नरेंद्र और स्पेशल स्टाफ के एसआई संदीप श्योराण की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की और मृतक के करीब पांच दोस्तों और रिश्तेदारों की मोबाइल की लोकेशन खंगालनी शुरू की। पुलिस ने उस वक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया जब वह बिहार के समस्तीपुर स्थित अपने घर आया हुआ था।

आरोपी से पूछताछ में पुलिस को मालूम हुआ कि 8 माह पहले ही अमरजीत की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी गांव में ही रहती थी। इस दौरान परमजीत के अपनी भाभी से अवैध संबंध बन गए और वह भाभी से शादी करना चाहता था। अमरजीत को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने पत्नी को अपने पास दिल्ली लाने की तैयारी कर ली। परमजीत को जब यह पता चला तो उसने भाई की हत्या करने का मन बना लिया। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए वह 2 मई को चुपचाप गांव से दिल्ली आ गया। यहां आकर वह दो दिन तक भाई की गतिविधि पर नजर रखने लगा। फिर 4 मई की सुबह मौका पाकर उसने भाई की हत्या कर दी और शाम को ट्रेन पकड़कर बिहार के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button