देश विदेशमध्यप्रदेश

दो पड़ोसियों में हुआ आपसी विवाद, किया पथराव, बैट से हमला करते महिला की तस्वीरें आई सामने…

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का क्रिकेट बेट से महिला पर हमला करते हुए देखा जा रहा है। पता चला है कि ये वीडियो ग्वालियर में दो पड़ोसियों के बीच हुए मामूली विवाद से जुड़ा है। जिसमें पथराव भी किया गया है। हालांकि इन मामले में अभी तक पुलिस से पास कोई शिकायत नहीं की गई है। लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला पर क्रिकेट बेट से हमला करते हुए देखा जा रहा है और कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं। वायरल वीडियो ग्वालियर में पड़ाव थाना क्षेत्र के गुजराती मोहल्ले का बताया जा रहा है। घटना रात की बताई गई है। मामला दो पड़ोसियों में हुए मामूली विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों के विवाद में जमकर पथराव भी किया गया है। वहीं पुलिस की मानें तो अभी तक दोनो पक्ष थाने नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को सबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है और आरोपियों की पहचान किए जाने के बाद वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button