जरा हटके

Viral video – कार की बोनट पर बैठ दुल्हन निकली रोड पर, पुलिस ने काटा इतने हजार का चालान


प्रयागराज में दुल्हन के पोशाक में कार की बोनट पर बैठ एक युवती को रील बनाना महंगा पड़ा है. युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 15500 रुपए का चालान काटा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक युवती दुल्हन के लिवास में कार की बोनट पर बैठकर रील बना रही है. जानकारी के अनुसार युवती नाम वर्णिका चौधरी है और प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली है.

वर्णिका चौधरी अक्सर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रील अपलोड करती रहती है. बताना चाहेंगे कि वर्णिका चौधरी ने इसके पहले स्कूटी पर भी बैठ कर रील बनाई थी. जिसके बाद पुलिस ने स्कूटी का डेढ़ हजार रुपए का चालान काटा था।



Related Articles

Back to top button