युवक ने काटा ASI का कान, पूरा मामला जान आप भी हो जायेंगे हैरान

सिंगरौली: मधयप्रदेश के सिंगरौली से बड़ा ही अजीब मामला सामने आया है जहां प्रेत आत्मा जैसी बात कहने पर युवक ने एएसआई का कान काट लिया दरसल सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाके सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनगुड़ी चौकी में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आदिवासी ग्रामीण शराब के नशे में आपस में झगड़ा कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एएसआई इंद्राज मिश्रा अपने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए मौके में जाकर देखा तो आदिवासी झगड़ा कर रहे थे कई लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
इसी दौरान आरोपी देवधर्म सिंह गोड शराब के नशे में सड़क में लेटा हुआ था एसआई जैसे ही उसके पास पहुंचे आरोपी ने दांत से एएसआई इंद्राज मिश्रा कान काट कर कुएं में कूद गया। पुलिसकर्मिओं ने मानवता का परिचय देते हुए आरोपी को कुएं से बाहर निकाला और सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
वही स्थिति गंभीर होने के चलते एएसआई को रीवा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। वही आरोपी ने बताया कि भूत के कहने पर कच्चा मांस खाने के लिए मैंने एएसआई कान खाया है।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल 2 लोगों के विवाद में पुलिस को देखकर आरोपी ने ASI के कान को काट खाया था ।




