देश विदेशमध्यप्रदेश

सौतेली मां बनी इतनी क्रूर, 05 साल के बच्चे पर निर्दयी मां ने बच्चे के गुप्तांग पर गर्म चिमटे से दागा

मध्य प्रदेश के गुना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेली मां इतनी क्रूर बन गई कि उसे अपने 5 साल के मासूम बच्चे पर दया तक नहीं आई। बच्चा रोता, चीखता रहा और सौतेली मां उसे गर्म चिमटे से दागती रही।

पूरा मामला जिले के चाचोड़ा थाना क्षेत्र का है। महिला ने बच्चे के गुप्तांग पर भी गर्म चिमटा लगा दिया। बच्चे की चीख सुनकर पास के घर में रहने वाली उसकी दादी दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंची। सौतेली मां ने बच्चे के साथ ऐसी निर्दयता सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसने बिस्तर में पेशाब कर दी थी।

चीख सुनकर पहुंची दादी
जानकारी के अनुसार तैयब शाह ने 2021 में कोरोना में पत्नी की मौत हो जाने के बाद रजिया से दूसरी शादी की थी। तैयब की पहली पत्नी से तौफीक नाम का 5 साल का बेटा है। बुधवार को तैयब सुबह 6 बजे पानी भरने के लिए चला गया था। उस समय तौफीक ने बिस्तर में पेशाब कर दी।

दर्द के कारण तौफीक जोर से चिल्लाने लगा तो दादी रईसा बानो उसे बचाने पहुंची। इसके बाद परिजन तौफीक को इलाज के लिए बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर गए। दादी की शिकायत के बाद रजिया पर पुलिस ने खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button