क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

नई नवेली दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि, थाने पहुंचा मामला, जानिए क्या है माजरा

देहरादून। घर में शादी के बाद उत्सव का माहौल था। नई बहू आने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी के चंद दिनों बाद दुल्हन ने अपना असली रंग दिखाया तो हर कोई हैरान रह गया। दूल्हे के साथ-साथ उनके परिवार वाले अपना माथा पीटने लगे। दरअसल, दुल्हन ने शादी का ढोंग रचकर एक परिवार को ब्लैकमेल किया। बाद में वह गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ब्लैकमेल कर आठ लाख की मांग की। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला देहरादून के पटेलनगर थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कारगी चौक निवासी पंकज सिंह की शादी 22 अप्रैल 2022 को यूपी के शाहजहांपुर निवासी अंकिता यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता सुहागरात के कुछ बाद तक देहरादून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद उसने साथ रहने से मना कर दिया। अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है।

अंकिता ने पंकज से पहले भी एक जगह शादी की हुई थी। वहां भी इसी तरह ब्लैकमेल किया। उस शादी की जानकारी पीड़ित को नहीं दी गई। इस बीच पीड़ित को पता लगा कि उसने यूपी के शाहजहांपुर में राजीव अरोड़ा नाम के व्यक्ति से 30 मार्च 2023 को विवाह कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह समृद्ध परिवारों को ब्लैकमेल कर रहा है। अंकिता यादव और उसके परिवार पर केस किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button