भारती सिंह इस मामले को लेकर पहुंची हरियाणा कोर्ट, पूर्व में इन्होने मांगी थी माफ़ी
भारती सिंह ने कोर्ट से अपने खिलाफ हुई एफआईआर को खत्म करने की मांग की
भारती सिंह ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रूख किया है। भारती सिंह ने कोर्ट से अपने खिलाफ हुई एफआईआर को खत्म करने की मांग की है। बता दें कि कॉमेडियन पर एक्ट्रेस रवीना टंडन और फिल्म निर्माता फराह खान के साथ एक टीवी शो में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था।
भारती सिंह की याचिका के बाद उनके वकील अभिनव सूद ने बताया कि 27 जनवरी यानी सोमवार को न्यायमूर्ति सुदीप अहलूवालिया के समक्ष मामले की सुनवाई होगी। याचिका में भारती सिंह ने एफआईआर खत्म करने और पंजाब पुलिस की जांच पर रोक लगाने की मांग की है।
बता दें कि पूर्व में एक टीवी शो में की गई टिप्पणी को लेकर अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में फराह खान, रवीना टंडन और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ एफआरआइ दर्ज कराई गई थी। मामले में रवीना टंडन और फराह खान पहले ही माफी मांग चुकी हैं।
फराह खान ने फ्लिपकार्ट वीडियो ओरिजनल्स के क्विज शो ‘बैकबेंचर्स’ की पूरी टीम की तरफ से ट्विटर पर माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था कि ‘कृपया इस लिंक को देखें। हमारा मकसद किसी भी तरह से ईसाई भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। फिर भी अगर ऐसा हुआ है तो उसके लिए माफी चाहती हूं।’




