
पेंड्रा. गौरेला थाना क्षेत्र में बुधवार को 10 दिन से लापता एक नाबालिग का शव सूनसान इलाके में मिला है। शव का सिर धड़ से अलग है और शव बुरी तरफ खराब हो गया है। मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध नाबालिग को पकड़कर उससे पूछताछ भी कर रही है।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां पर दुर्गंध आने के कारण कुछ ग्रामीण पास जाकर देखे तो उनके होश उड़ गए। सूनसान जगह पर एक शव पड़ा हुआ था। शव से धड़ गायब था और वो शव से कुछ दूर में पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने सिर कटा शव मिलने की जानकारी सरपंच को दी। जिसके बाद सरपंच और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस ने शव की शिनाख्ती कराई तो पता चला कि शव पास के ही गांव सारबहरा के बहेलिया टोला में रहने वाला देवेंद्र पाव 14 साल के रूप में हुई, जो पास के ही पोल्ट्री फार्म में काम करता था। वह पिछले 10 दिनों से लापता था।
Read also – छत्तीसगढ़ में अब आउटसोर्सिंग हुआ फिर से शुरू , सहकारी बैंक के अहम पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती
पुलिस ने देवेंद्र के परिजनों से शव के कपड़े जूते के आधार पर शव देवेंद्र पाव का होना पाया, हालांकि परिजन 14 वर्षीय देवेंद्र पाव के 10 दिन पहले गुम होने की जानकारी थाने में नहीं दी थी। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं सिर कटा शव मिलने का मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है, लेकिन नाबालिग की बेरहमी से हत्या क्यों की गई। ये बात सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को बहुत जल्द सुलझाने की बात कही है तो इस मामले में एक संदिग्ध नाबालिग को भी पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस ने बहुत जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।




