प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – गरियाबंद जिले से बड़ी खबर निकल के आ रही है जहां मैनपुर से महज 3 किलोमीटर दूर फुलझर घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है तीन लोगों की मौत इस हादसे में हुई है दो मृतक बरदूला के तथा एक करेली गांव का बताया जा रहा दरअसल दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत मोड़ पर हुई है
दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और वही तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है चौथा व्यक्ति घायल है जिसे मैनपुर चिकित्सालय लाया गया है मैनपुर के थाना प्रभारी ने भी घटना की पुष्टि कर दी है। गंभीर स्थिति में लाए गए घायल का इलाज फिलहाल जारी है वही मृतकों के शव को मैनपुर लाने की तैयारी की जा रही है मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही हैं मृतकों के नाम दुर्गेश सोनवानी, घनश्याम सिन्हा और जय प्रकाश नागेश बताया जा रहा है वही घायल का नाम भागवत चक्रधारी बताया जा रहा है, मरने वालो में दो बरदुला के निवासी है और एक करेली का निवासी बताया जा रहा है।




