inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – अंबेडकर अस्पताल में इलाज कराने आए दो मरीजों की मौत, कोरोना रिपोर्ट आई थी यह

अंबेडकर अस्पताल में इलाज कराने आए दो मरीजों की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया था. कोरोना के लक्षण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था. अब दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट समाने आ गई है और दोनों निगेटिव पाए गए हैं। शव को परिजनों को सौंपा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाटन के 65 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, बुखार और फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जिसकी गुरुवार सुबह 9 बजे के आस-पास इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं नगरी के 81 वर्षीय बुजुर्ग को फेफड़े में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी भी सुबह 6 बजे के आसपास मौत हो गई थी. दोनों व्यक्ति की कोरोना सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Articles

Back to top button