देश विदेश

आज से बदरीनाथ धाम के कपाट होंगे बंद ,जानिए अब कब खुलेंगे कपाट

आज से गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 17 नवंबर को केदारेश्वर मंदिर में और 18 को खडग पुस्तक का पूजन होगा। पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो जाएगी। भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर को शीतकाल में छह माह के लिए बंद आज कर दिया जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Read Also – सीएम बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबियत हुई खराब, कोरिया से लाया जा रहा रायपुर

मंगलवार को सबसे पहले गणेश मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 17 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर में और 18 को खडग पुस्तक का पूजन होगा। इसी दिन वेद ऋचाओं का वाचन और पाठ बंद कर दिया जाएगा। 18 को माता लक्ष्मी की पूजा और आह्वान किया जाएगा और 20 नवंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button