मनोरंजन

Breaking: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, हिंदी फिल्मों के नामी निर्माता का निधन, इन बड़ी हस्तियों संग किया काम…

मुंबई। फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म फिजा के निर्माण के लिए जाना जाता है। गुहा (60) को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

Read also:-Bollywood: सोशल मीडिया पर वायरल हुई आलिया और रणवीर की अनदेखीं तस्वीरें, ये करते आए नजर

बयान में कहा गया ” हमें अपने प्रिय श्री प्रदीप गुहा के दुखद निधन की घोषणा करते हुए खेद है।” कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दी जाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया।

Read also:- इन एक्ट्रेस के पर्सनल चैट हुए लीक, चैट पढ़ उड़ जायेंगे होश…

फिजा (2000) के अलावा गुहा ने वर्ष 2008 में फिल्म फिर कभी का भी निर्माण किया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया था। फिल्मी हस्तियों मनोज बाजपेयी, सुभाष घई और अदनान सामी ने गुहा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।

Related Articles

Back to top button