देश विदेश

5 दिनों तक गर्मी से होगा हाल बेहाल, बढ़ेगा तापमान

भुवनेश्वर। अप्रैल महीने की शुरुआत में देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है। ओडिशा में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश भर में तापमान बढ़ेगा और लू की स्थिति भी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा, ओडिशा में हीटवेव चल रही है, आठ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। IMD ने ओडिशा में अगले पांच दिनों तक अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा, “इस स्थिति को देखते हुए, हम अनुमान लगा रहे हैं कि उत्तरी तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। हमने अगले 5 दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति के रूप में येलो अलर्ट जारी की है। आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है क्योंकि लंबे समय तक इस गर्मी में रहना कमजोर लोगों, विशेषकर बच्चों, बीमार लोग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत बुरा है।”

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जाएगा और रात का तापमान भी सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक रहेगा। यह भीषण गर्मी की एक असहनीय स्थिति होगी।

Related Articles

Back to top button