देश विदेश

GIDC के फार्मा कंपनी में लगी भयानक आग, 10 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद – cgtop36.com


गुजरात स्थित अंकलेश्वर के जीआईडीसी में एक फार्मा कंपनी में आग लग गई. मिली जानरकारी के अनुसार GIDC स्थित श्री महाकाली फार्मा कंपनी (Shree Mahakali Pharma) में शुक्रवार को भीषण आग लगी. अधिकारियों ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं थीं

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे श्री महाकाली फार्मा कंपनी के कर्मचारियों ने आग लगने के बाद शोर मचाया. कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई. बताया गया कि ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई और स्थिति गंभीर हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद अंकलेश्वर जीआईडीसी दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात गंभीर होने पर झगड़िया, पनोली समेत अन्य दमकल केंद्रों और आसपास की कंपनियों से दमकल कर्मियों को मदद मंगवाई गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां आईं और फिर टीमों ने आग बुझाना शुरु किया.

बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इस आग में श्री महाकाली फार्मा की पार्किंग में खड़ा एक ट्रक और राही केमिकल में खड़ा एक मिनी ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. फायर ब्रिगेड के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button