होटलों में ले जाकर युवती से बनाता रहा प्रेमी शारीरिक संबंध, एक दिन हो गया गायब, जानें मामला

भोपाल के फिटनेस सेंटर में नौकरी करने वाली 20 साल की लड़की ने 4 महीने से लापता अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने बताया कि उसने शादी का वादा करके फिजिकल रिलेशन बना लिए थे। जब शादी की तारीख तय करने की बात आई तो गायब हो गया।
पिपलानी पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर में रहने वाली 20 साल की लड़की इंद्रपुरी स्थित एक जिम में जॉब करती है। उसने बताया कि इसी साल उसकी जिम में आने वाले अमित सिंह नाम के एक युवक से पहचान हुई। वह जिम में एक्सरसाइज के लिए आता था।
दोस्ती के कुछ दिनों बाद ही अमित सिंह उसे निजामुद्दीन कॉलोनी में स्थित होटल लैमिनेट लेमनटी यहां उसने फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। लड़की ने मना किया तो शादी का वादा करने लगा।
लड़की के मुताबिक, उसकी बातों में आकर उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके तीन महीने तक वह कई बार होटलों में उसे ले जाकर फिजिकल होता रहा। 28 अगस्त को उसने आखिरी बार उसने एक होटल में रिलेशन बनाए। जैसे ही शादी की बात की, जो वह आनाकानी करने लगा और गायब हो गया।
करीब चार महीने से उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर उसे अमित के खिलाफ शिकायत करने थाने आना पड़ा। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ ज्यादती की धारा में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।




