29 दिन बाद शिवराज मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह
एमपी में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। टीम शिवराज में 5 लोगों को शामिल किया गया है। दिल्ली से सोमवार शाम को हरी झंडी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर लालजी टंडन से बात की थी। उसके बाद राजभवन में शपथग्रहण की तैयारी शुरू हो गई थी। सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा ने शपथ ली है।
इन मंत्रियों ने ली शपथ..
नरोत्तम मिश्रा
कमल पटेल
मीना सिंह
तुलसीराम सिलावट
गोविंद सिंह राजपूत
आपको बता दें कि इनमें से तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत की गिनती ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों में होती है. ऐसे में साफ है कि कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में आए सिंधिया का सरकार गठन में बड़ा रोल रहा है.
जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश
इस बार शिवराज कैबिनेट में जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। 5 मंत्री 5 समाज से आते हैं। इसके साथ ही हर खेमे के लोगों को भी तवज्जो दी गई। कमल पटेल कुर्मी समुदाय से आते हैं, नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण, मीना सिंह आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, साथ ही महिला भी हैं। राजपूत समाज से गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली हैं और तुलसी सिलावट अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं।




