inh24राशिफल - अध्यात्म

21 to 27 February 2021 – जानिए इस पूरे हफ्ते का राशिफल, आपका कैसा होगा यह सप्ताह, क्या कहते हैं ग्रहदशायें, साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 फरवरी 2021 Weekly Horoscope 21 to 27 February 2021 Saptahik Rashifal 21-27 February 2021 : जानिए इस हफ्ते का राशिफल। आइए जानते हैं राशिफल के आधार पर। किस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। किनके कार्य पूरे होंगे और कौन दिक्कत में रहेगा, इसके पढ़ें साप्ताहिक राशिफल रविवार 21 फरवरी से शनिवार 27 फरवरी 2021 (Weekly Horoscope in Hindi)

मेष – रिश्तेदारों और मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। किसी से व्यर्थ में विवाद न करें। अपनी निजी जानकारी किसी को भी देने से बचे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। छात्रों के लिए यह हफ्ता बेहद व्यस्तता वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऋण से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।  इस सप्ताह पको शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा।  दंपत्ति खुश रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के मौके मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते  हैं।

वृषभ – आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा हो सकता है। काम का तनाव ज्यादा रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। सरकारी दफ्तर में काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकताहै। किसी  मित्र से सुखद सूचना मिलेगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। अनजान लोगों से लेनदेन न करें।सेहत ठीक रहेगी। इस हफ्ते आपकी किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा।

मिथुन – धन लाभ होगा। परिवार के किसी भी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। जरूरत मंद की आर्थिक मदद कर सकते हैं। सेहत को लेकर परेशानी होगी।  तनाव लेने से बचें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।  अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।  इस सप्ताह ज्यादा खर्च होगा। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी से मनमुटाव हो सकता है। कैरियर आगे बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम लेने से बचें।

कर्क – मित्रों के  साथ इस हफ्ते आप कहीं घूमने जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनाए रखें। कहीं यात्रा करते समय सावधान रहें। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। 

सिंह – आपको बेहद सावधान रहना होगा। अपनी गोपनीय बात उजागर करने से बचें। कोई फायदा उठा सकता है। नशे से दूर रहें। अपरिचितों को कर्ज न दें। आपकी अच्छी खबर मिलेगी। आपका इस हफ्ते काफी खर्च होगा। दाम्पत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। ज्यादा लंबी यात्रा करने से आपको बचें। कार्यस्थल पर आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है। कुंवारे के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा।    

कन्या – किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। तबियत खराब होने की आशंका है। आप इस सप्ताह  व्यस्तता के चलते कमजोरी महसूस कर सकते है। व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आर्थिक दिक्कत दूर होने की संभावना है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। कार्य में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

तुला – युवाओं को कैरियर से जुड़ा लाभ होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। इस हफ्ते आप ऑफिस से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज दी गई पुरानी रकम वापस मिल सकती है। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। कामकाज अच्छा चलेगा। जोखिम लेने से बचें।

वृश्चिक – वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में काम को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। हफ्ते के बीच आपको लाभ होने के योग हैं। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। युवाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से जूझ सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। लेनदेन करते समय सावधान रहें।

धनु – विद्यार्थियों को सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में  सफलता मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को इस हफ्ते बेहतर मौके मिलेंगे। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सगे संबंधियों के घर जा सकते हैं। पारिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। 

मकर – युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। धन के मामले यह हफ्ता बेहतरीन रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। मित्रों का साथ बना रहेगा। व्यवसाय की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। पास की जगह यात्रा करने के मौके आ सकते हैं। धन के मामले यह हफ्ता शानदार रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। किसी से विवाद न करें। अचानक पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 

कुंभ – किसी से मदद ले सकते हैं। ऋण जमा करने का दबाव बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा करने से बचें। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। सगे संबंधियों का सहयोग रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कुछ परेशानी से भरा रहेगा।  परिवार के किसी  सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी बात से चिंतित रहेंगे। 

मीन – आर्थिक स्थिति इस हफ्ते सुधर सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। किसी की बात का तनाव न लें। कार्य को न टालें। इस हफ्ते के शुरूआत में पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। इसे पूरा करने चलते आपको थकान और कमजोरी का अहसास होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Related Articles

Back to top button