पाकिस्तान की राजनीति में हलचल, इमरान खान की सरकार रहेगी या नहीं, आएगा रिजल्ट – cgtop36.com

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति में मचे उथल-पुथल पर आज रिजल्ट निकलकर सामने आने की संभावना है। क्योंकि आज नेशनल असेंबली में वोटिंग होनी है। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि इमरान खान की सरकार रहेगी या नहीं। वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही नेशनल असेंबली में दोनों पक्ष आपस में उलझ गए।
नेशनल असेंबली में विदेश मंत्री और पीटीआई नेता शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है, और इसका बचाव करना सरकार का कर्तव्य है।बता दें कि पाक संसद में कुल सासदों की संख्या 342 है। यानी इमरान खान को फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए 172 वोट हासिल करने होंगे। लेकिन मौजूदा वक्त में इमरान खान की सरकार को 142 सांसदों का ही समर्थन हासिल है, जबकि विपक्ष अपने साथ 199 सांसदों के होने का दावा कर रहा है।भारी हंगामे के कारण संसइ की कार्यवाही स्थगित।
पाकिस्तान संसद को भारतीय समय के मुताबिक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि विदेशी साजिश के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ। इमरान खान की ओऱ से शाह महमूद कुरैशी संसद को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान स्पीकर ने संसद को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया।




