
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आज जगदलपुर शहर में 4 सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। थाना बोधघाट को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ सटोरियों के द्वारा जगदलपुर में सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा जगदलपुर के बस स्टैण्ड, बोधघाट चौक, नयामुण्डा- तिरंगा चौक एवं-दास गली में कुछ संदिग्धों की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान बस स्टैण्ड से विजय प्रेम चंदानी जिसके कब्जे से 4130/-रूपये, बोधघाट चौक क्षेत्र से युवराज दास जिसकेे कब्जे से 4350 रूपये, नयामुण्डा तिरंगा चौक क्षेत्र से सेबिया राज जिसके कब्जे से 4250-रूपये एवं नयामुण्डा दास गली क्षेत्र से दिनेश राव जिसके कब्जे से 4020 रूपये सभी से सट्टा पट्टी एवं कुल रकम 16750/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियेां के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।




