देश विदेश

विशेष लेख- आजकल कामकाजी पत्नी का दौर, साथ मिलकर चलने की भी है आवश्यकता

आज मै उस सामाजिक विषय पर लिख रहा हू जिस पर सबके अपने-अपने मत है । पर आज के बच्चे भी इस विषय पर अपनी मानसिकता पहले से बना कर रखते हैं। मै उस विषय पर आ रहा हू जिसमे आजकल दोनों के कामकाजी होने पर ज्यादा महत्व रहता है । आजकल के युवा शादी की अपने सोच को लेकर काफी क्लियर है । जैसे मैंने देखा है कि इन लोग शादी के मामले में नौकरी मे जो लड़कियां रहती है उन्हे ही प्राथमिकता देते हैं। उनका सोचना यह है कि दोनों के वर्किंग होने से थोडी सुविधा भी होती है। बडे शहरों के खर्च ने उनकीं यह विवशता सी भी बन गई है। यही कारण है कि मेरे एक परिचित की लडकी की शादी सिर्फ सर्विस में न रहने के कारण थोडी जमने में मुश्किल जा रही है पर अब यह सामान्य सी बात मे शामिल हो गई है । वहीं कोई लडकी सर्विस मे है अगर दिखने मे थोड़ी साधारण भी होती हैं तो भी शादीया जमने मे बिलकुल तकलीफ नहीं होती। आजकल एक दृष्टि कोण बन सा गया कि अच्छी जिंदगी के लिए दोनों को सर्विस में होना आवश्यक है जिससे आगे कोई आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पडे । इसलिए कम उम्र मे जरूरत की जितनी चीजे रहती हैं करीब करीब सब हो जाता है । इसमे घर से लेकर गाडी तक सब शामिल है। इसलिए दो दिन के वीक एंड पर लोगों को होटल मे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। कुल मिलाकर लकझुरियस लाइफ ही रहती हैं। यहां पर एक फायदा यह रहता है कि आजकल प्रायवहेट सर्विस ही ज्यादा रहतीं हैं किसी कारणवश किसी की सर्विस चली भी गई तो कोई ज्यादा परेशानी नहीं होती। यह सिक्के का एक पहलू है। पर इसके लिए इन दंपत्तियों को बहुत बडी कीमत चुकानी पड़ती है। विशेष कर बच्चे होने के बाद तो इनके दांपत्य जीवन की परीक्षा चालू होती है। यहां पर जिन दांपत्य मे सिर्फ एक कमाने वाला रहता है उनके यहां तो इस हालात में कोई फर्क नहीं पड़ता । बच्चे की देखभाल अच्छे से होती है। वहीं यहां इनको या तो नौकरो के भरोसे रहने के लिए मजबूर होना पडता है। वहीं यह लोग इस समय एक अंजान भय मे रहते है । पर इस हालात से समझौता करना मजबूरी ही रहती है । वहीं कुछ जगह दादा दादी का साथ मिलता जाता है तो इनके लिए यह एक सौगात से कम नहीं होता। बच्चे के मामले मे ये बिलकुल निश्चिंत से हो जाते हैं। पर जहां बच्चे एक बार समझदार हो जाता है तो फिर इनकी परेशानी तो खत्म हो जाती है। पर अब जहां बच्चो का बचपन अपने मां के सानिध्य से अच्छे से गुजरता है वहां के बच्चो को सिर्फ पापा के आय के कारण वो आर्थिक सवतंत्रता का अभाव दिखाई देना चालू हो जाता है। वहीं फिर शिक्षा के खर्च पर भी माता-पिता को एक बार सोचने को विवश तो कर ही देता है। दूसरी तरफ़ बच्चो के खर्च यहां आसानी से मैनेज हो जाते है । मैंने जो भी देखा है उन सामाजिक हालात पर लिखा है । कहीं कहीं उच्च पदों मे रहने वाले जिसके चलते दूसरे पक्ष को नौकरी की आवश्यकता नहीं रहतीं। ऐसे दंपत्तियों मे भी भाभियों के मन मे सर्विस न कर पाने की कसक दिखती हैं। वहीं आत्म निर्भर महिलाओं का अपनी एक पहचान बनती है वो सामाजिक दृष्टि से काफी महत्व पूर्ण रहती है। अन्यथा बाकी लोगों को फलाना की मिसेस ही उनकी पहचान रहती है। जो कभी-कभी यह सोच मानसिक रूप से भी कचोटता है । हो सकता है कि कुछ लोग सहमत न हो पर आज का यह कटु सत्य है। बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ

Related Articles

Back to top button