विशेष लेख- ईमानदार व्यक्ति भ्रष्ट लोगो के साये मे कितने दिन काम कर सकता है

डा.वाघ की वाल पर आज मै अपने युवाओ को बधाई दूंगा जिन्होने अपनी कडी मेहनत से यूपीसीएस की परीक्षा पास कर अपने कैरियर के साथ देश की सेवा करने का जो संकल्प किया उसको इन लोगो अब उसे क्रियान्वयन होते देख रहे है । समाज अभिभावक सब खुश है और हो क्यो न क्योकि यहा बहुत ही मुश्किलात से पहुचा जाता है । पर जब जड कमजोर हो तो न उसमे अच्छे फल लग सकते है न फूल । मुझे लिखने मे एक विश्लेषक के तहत मुझे आगाह करना एक नैतिक दायित्व भी है । हम अपने बच्चो को सिर्फ इंजीनियर डाक्टर सिविल सर्विस मे ही देखना चाहते है । पर कोई अपने बच्चे को नेता बनाना नही चाहता । होना तो यह चाहिए की हमे अब अपने बच्चो मे नेतृत्व करने के लिए भी कहना चाहिए। हमे नेता बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। एक ईमानदार व्यक्ति इन भ्रष्ट लोगो के साये मे कितने दिन काम कर सकता है । अगर तुम्हारा बाॅस मंत्री ही तुमसे पैसे की मांग करेगा तो क्या करोगे ? जब मंत्री ही सौ करोड के महीने के उगाही का लक्ष्य दे तो वह पुलिस भी क्या करेगी । अगर ऐंटेनिया का मामला सामने नही आता तो यह सब चलते रहता । राजनीति की खासियत यह है की आदेश मौखिक दिए जाते है जिससे सबूत भी नही रहता । फिर इस भ्रष्टाचार की जद मे अधिकारी ही आते है । हरियाणा के आईएएस अधिकारी श्री अशोक खेमका जी का तीस साल मे मात्र चौवन बार ट्रान्सफर हुआ है कोई भी सरकार व दल हो कोई फर्क नही पडा। कारण सबको मालूम है यह स्थानांतरण क्यो हो रहे है । अगर कोई स्वास्थ्य मंत्री एक प्रतिशत मांगेगा तो स्वास्थ्य सचिव अपनी तनख्वाह से तो नही देगा फिर वह अपने मातहत डाक्टर से मांगेगा यह चैन अंत तक जाएगी । जितने ईमानदार थे सब के हाथ इससे लिप्त हो गए। यही कारण है की देश ने देखा की ईमानदार आईपीएस इस हालत मे जब अपने को काम करते असमर्थ पाता है तो मानसिक तनाव मे वह अपने ही पिस्टल से आत्म हत्या तक कर लेता है । दुर्भाग्य से इनके पास सिर्फ दो रास्ते रहते है या तो इनके जैसे बन जाओ मौज करो और मलाईदार पद पर बने रहो । दूसरा विकल्प रह है की हर समय प्रताडित होते रहो लूप लाइन मे पदस्थ रहो और अपनी सूटकेस हर समय तैयार रखो । कितनी मेहनत के बाद लोग पीएससी यूपीएससी पास करते है । फिर यह लोग अपने से कई कम अक्लमंद के नीचे उनके आदेश को तामील करते है । यही कारण था की एक गैंग स्टर के उपर एफआईआर लिखने के कारण तत्कालीन डीएसपी को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया था । रह गए आदर्श रह गई देश सेवा का जज्बा भला हो योगी जी का जिन्होने फिर से बहाल कर दिया । यही मध्य प्रदेश का मुरैना है जहां खनिज माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई करने पर आईपीएस अधिकारी को रौंद दिया गया । यह लोग इतनी हिम्मत इसलिए करते है उनको राजनीतिक संरक्षण मिला लगता है । हमे अपने बच्चो मे भी देश सेवा मे राजनीति भी है यह भी बताना होगा । यही कारण है की बहस मे भी अनुराग भदौरिया का स्तर वही डा. सुधांशु त्रिवेदी व डा. संबित पात्रा का अंतर लोग रोज देखते है । पढ लिखकर राजनीति मे आने से राजनीति मे भी शुद्धता पूर्ण हो जाएगी तो नही कहूंगा पर कुछ कम तो होगी । जिन लोग सौ प्रतिशत राजनीतिक नौकरी या व्यवसाय करते है उनका घर कैसे चलता है उनका रहन सहन कैसे इतना पाॅश होता है यह आज तक समझ मे नही आया है । यह शोध का विषय है । चमकती हुई महंगी कार जो हम आम लोगो को नेताजी को अलग दिखाती है वही घर से निकलने के पहले कार का भी फूलो से श्रंगार यह दिखाने की कोशिश की जाती है नेताजी काफी प्रभावशील है । पर इसके लिए रोकडा कहा से आता है यह अज्ञात स्त्रोत पता ही नही चलता फिर स्विस बैंक मे एकाउंट आजकल तो अमेरिका मे भी रखने की व्यवस्था हो गई है । यह सब सामाजिक काम से ही संभव है । कितनी भी बडी नोकरी हो या पेशा सिर्फ दो वक्त की रोटी ही संभव है । हम लोग जहा पत्नी को फूलो की छोटी सी वेणी ( महिलाओ के बालो मे लगाने वाले फूल की माला ) लेने मे सोचते है वो कार को क्या फूलो के बडे हार पहना पाऐंगे । खैर छोडो अगर इस गंदगी को दूर करना है अपने बच्चो के शासकीय मानसिक तनाव को कम करना है तो जिस तरह इनमे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ऐसे ही इसमे भी करने की आवश्यकता है । मैने उस मुख्यमंत्री के भाषण को भी सुना है जहां कमिश्नर को आम सभा के स्टेज से मिट्टी तैल की शिकायत पर भरी सभा मे निलंबित कर दिया । पता नही उस अधिकारी की कितना दोषी था पर मुख्यमंत्री जी के लिए जरूर ताली बज गई जो वह चाहते थे । लोकतंत्र लोगो के लिए होता है वही जनप्रतिनिधि राजा होते है । वही अधिकारी गण आदेश तामील करने के लिए होते है । अन्यथा आपका पुत्र भाई कोई भी काम तो इनके मातहत ही करेगा वह भी जैसा यह चाहेंगे वर्ना तीस साल मे चौवन तबादला भी उदाहरण है ।
बस इतना ही
डा. चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ





