उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बेटे ने ही उड़ाया बाप को बम से, कसूर बस इतना की शांत रहने की दी सलाह

यूपी के कानपुर देहात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक बेटा गुस्से में इतना हिंसक बन गया कि उसने अपने साठ वर्षीय पिता को बम से उड़ा दिया. इस घटना में पिता की मौत हो गई है. जबकि उसके पिता का कसूर बस इतना था कि वह उसको शांति से रहने की सलाह दे रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, ये मामला जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मजरा गढ़ी गांव का है. जहां के रहने वाले बुजुर्ग रामनरेश को उनके ही बेटे संजेश ने देशी बम से उड़ा दिया. इसमें बुजुर्ग रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई. बम मारने के दौरान खुद संजेश भी घायल हो गया जिसको पुलिस ने जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.

पुलिस के मुताबिक, रामनरेश के दो बेटे संजेश और रंजीत हैं. संजेश कुछ झगड़ालू स्वभाव का था. उसे किसी की बात सुनना पसंद नहीं था. इसकी वजह से दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था. आखिरकार, परेशान होकर रंजीत घर छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया. इस बात को लेकर अक्सर संजेश का अपने पिता से विवाद होता था. दो साल पहले संजेश की पत्नी ने भी उसके स्वभाव से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था. 29 मई की रात संजेश की किसी बात पर अपने पिता से फिर बहस शुरू हो गई. इसी दौरान संजेश को अपने पिता पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने पिता के सिर पर देशी बम मार दिया. बम लगते ही पिता का सर उड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, बम में बारूद ज्यादा होने की वजह से संजेश का हाथ भी घायल हो गया.

Related Articles

Back to top button