झारखण्डदेश विदेश

60 वर्षीय मां को मारकर चिता पर बनाया चिकन और खाया कलियुगी बेटा, खाना मिलने में हुई थी देरी तो किया ऐसा कुकर्म

झारखंड से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने खाना मिलने में हुई देरी पर अपनी वृद्ध मां को मारकर घर के आंगन में जलाकर उनकी चिता पर मुर्गा बनाकर खा गया। एक बेटे के इस करतूत की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो गांव वालों ने आरोपी का हाथ- पैर रस्सी से बांध कर पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

मिली सूचना के मुताबिक पूरी घटना झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जोजोगुट गांव की है। यहां 35 वर्ष्रीय प्रधान सोय शुक्रवार की रात करीब 8 बजे नशे की हालत में घर पंहुचा तो मां से खाना मांगा, इसके बाद जब खाना मिलने में देरी हुई तो उसने अपनी 60 वर्षीय मां सुमी सोय को लाठी से पीटने लगा और मां को तब तक मारता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में ही लड़की और धान की भूसे से चिता जलाकर उसपर मुर्गे सेक कर खा गया। खाना खाने के बाद उसने अधजली लाश को छोड़कर घर में ही सो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की भाभी सोमवारी सोय ने बताया कि शुक्रवार रात को मै और उसकी मां खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी प्रधान सोय घर पंहुचा और उस मारने- पीटने लगा। अपनी जान बचाने के लिए वह अपने एक महीने के बच्चे को लेकर घर से बाहर भागकर एक पेड़ के नीचे रात काटी। सुबह होने के बाद जब वह घर पहुंची तो उसने देखा कि प्रधान अपनी मां की अधजली लाश को चूल्हे में डालकर जलाने जा रहा था, उसे देखने के बाद वह भागने लगा।

इसके बाद उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को आवाज लगाई, गुस्साएं गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ कर हाथ पैर रस्सी से बांध दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह वह 5 वर्ष पहले अपने पिता की भी हत्या कर दी थी और दो वर्ष पहले ही जेल से छूटकर घर आया है।

Related Articles

Back to top button