inh24छत्तीसगढ़

रायपुर – अंबेडकर अस्पताल के कोविड वार्ड में तैनात 170 सफाईकर्मी बैठे हड़ताल पर, लगाए ये गंभीर आरोप

रायपुर –  कोरोना का मामला रायपुर में लगतार बढ़ रहा है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही  है. राजधानी रायपुर में अंबेडकर अस्पताल के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रहे करीब 170 सफाईकर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि वे करीब एक माह से ड्यूटी के लिए घर से दूर मंगल भवन में रह रहे हैं, नाश्ता- खाना देने की जिम्मेदारी प्रबंधन की है, लेकिन उसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है।

एक शिफ्ट में 80 लोग काम करते हैं लेकिन खाना सिर्फ 40 लोगों का भेजा जाता है। खाने में भी लेट लतीफी की जाती है दो दिन तो भूखे रहकर भी काम कर चुके हैं, तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई।यहां तक कि अस्पताल के एक डॉक्टर ने उनके संघ के प्रदेश अध्यक्ष को धमका कर बाहर निकाल दिया। इन कर्मियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अब समस्या का हल नहीं हुआ तो आगे भी हड़ताल जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button