केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी संख्या, अब तक 28 लोगों की इस वजह से हुई है मौत – cgtop36.com

चारधाम यात्रा शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है. यात्रा करने वाले 28 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में सरकार की तैयारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं. केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है. यहां की व्यवस्था दम तोड़ रही है. अब सरकार ने संज्ञान लेते हुए केदारनाथ में एनडीआरएफ और आईटीबीपी को पहली बार तैनात किया है. सरकार का दावा है कि चारधाम में अधिकतर मौतें व्यवस्थाओं की कमी नहीं, बल्कि हार्ट अटैक से हुई हैं।
Read Also – रिठौला चौराहे पर बस और ट्रेलर के बीच सड़क दुर्घटना, पुलिस ने मौके पर
बता दें कि उत्तराखंड में चारों धामों में हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है. 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले 28 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने चारधाम की व्यवस्थाओं पर कहा कि चारधाम यात्रा में पहली बार NDRF के जवानों को तैनात किया गया है, ITBP भी तैनात है, जबकि SDRF पहले से मौजूद है. अगर जरूरत पड़ी तो सेना के लोगों को भी तैनात किया जाएगा.
इससे पहले मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा में मौत का मुख्य कारण व्यवस्थाओं की कमी नहीं है, बल्कि हार्ट अटैक से लोगों की मौत हुई है. कुछ लोग पूर्व में कोविड संक्रमित हुए थे, उनकी मौत हुई है. मुख्य सचिव ने बताया कि भीड़ बढ़ने के बाद अब रजिस्ट्रेशन के बिना लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है. सीमित संख्या में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, जिससे धाम में व्यवस्था न बिगड़े. उतने ही लोगों को भेजा जा रहा है, जितने लोगों की रुकने की व्यवस्था हो सके. बाकी लोगों को रोक दिया जा रहा है.
Read Also – हिरण का शिकार करने के लिए बीच रास्ते पर ‘पत्थर’ बनकर बैठ गया तेंदुआ, वीडियो में देखें फिर हुआ क्या
गौरतलब है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से 12 मई की शाम तक 76968 तीर्थयात्री पहुंचे. वहीं आज शाम 4 बजे तक 8564 लोग पहुंचे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से 12 मई तक 130257 तीर्थयात्री पहुंचे. केदारनाथ धाम में आज शाम 4 बजे तक 15483 यात्री पहुंचे हैं. बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 2,31,272 हो चुकी है।
#WATCH उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से ITBP के कर्मचारियों को तैनात किया गया। pic.twitter.com/6GNAyhhMct
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




