छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, जलती दीवार गिरने से 3 साल का मासूम बच्चा और महिला की मौत

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेमेतरा के नांदघाट क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में दादा के साथ खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे के ऊपर ईंट भटटा की जलती दीवार गिर जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं भट्टे में काम कर रही एक महिला बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी और वह नीचे दब जाने के कारण उसकी जलकर मौत हो गई। यह देख बच्चे का दादा बचाने पहुंचा और वह भी इसकी चपेट में आ गया गंभीर रुप से झुलस गया, उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के अस्पताल भिजवाया है।

read also..थाने में घुसकर आरक्षक से मारपीट मामले में बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद अब भी आजाद

मिली जानकारी के अनुसार नानघाट क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा निवासी मुकेश प्रजापति का गांव में ही ईंट-भट्टा है। सुबह करीब 8 बजे भट्टे पर ईंट पकाने का काम चल रहा था। वहां पास में ही मुकेश का 3 साल का बेटा प्रतीक भी खेल रहा था। खेलते-खेलते प्रतीक भट्टे के पास पहुंच गया। तभी अचानक भट्टे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी और प्रतीक उसी के नीचे दब गया।

read also..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में लिया एक और महत्वपूर्ण फैसला

भट्टे पर काम करने वाली गांव की ही मजदूर ललिता (32) पति जितेंद्र ध्रुव उसे बचाने के लिए दौड़ी। इससे पहले की बच्चे को ललिता बचा पाती दीवार का एक बड़ा हिस्सा उसके ऊपर भी जा गिरा। इसके चलते दोनों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद प्रतीक के दादा राजपाल प्रजापति भी बचाने के लिए पहुंचे और वह भी गंभीर रूप से झुलस गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ के अस्पताल भिजवाया है। वहीं राजपाल प्रजापति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका दायां पैर गंभीर रूप से झुलस गया है।

Related Articles

Back to top button