क्राइमदेश विदेश

शूटआउट: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा घायल पढ़े पूरी खबरे ..

शहरो में बदमाशों के तेवर बढ़ते ही जा रहे है ,खुले आम गोलिया चला रहे है। ऐसे ही रनगर में दिल्ली-दून में बदमाशों ने पहले उनसे लूटपाट की कोशिश की, लेकिन जब कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने गोलियां बरसा दीं।एक की मौत, दूसरा घायल हो चूका है। घटना गुरुवार देर रात की है, जहां एक होटल में काम करने वाले ओडिशा प्रांत के निवासी दो युवक नरेश और सुदर्शन अपना काम खत्म कर मंसूरपुर स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव खानुपुर के निकट पहुंचे, वहां बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। हाईवे पर दो दिन के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले छपार क्षेत्र में बाइक सवार अर्पित गोयल की चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस अभी तक खाली हाथ है।

Related Articles

Back to top button