देश विदेश

शर्मशार: 16 वर्ष की युवती को दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी दोस्तों ने ही किया बलात्कार,मदद करने के बहाने इंस्टाग्राम दोस्त ने भी किया रेप

मुंबई। जन्मदिन मनाने गई लड़की की दोस्तो ने ही अस्मत लूट ली मदद के लिए दोस्त के घर गई तो उसने भी दुष्कर्म किया। युवती के साथ 6 हैवानों ने बलात्कार को अंजाम दिया है। उत्तर मुंबई के मलवानी में का घटना है। पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मंगलवार रात को यह घटना घटी थी और इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा सातवें आरोपी की तलाश जारी है। 

उन्होंने कहा,किशोरी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद करके चली गई ताकि उसके परिवार वाले उसे रोक नहीं सकें। अगले दिन उसने पेट में दर्द की शिकायत की और अपने परिवार को सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी।नाबालिग पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में पहुंची तो उसने देखा कि उसके तीन दोस्त पहले से ही वहां उसका इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने मारवे रोड स्थित एक होटल के पास गाड़ी खड़ी कर केक काटा। इसके बाद तीन लड़कों ने पीड़िता से गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया। रात में अपने माता-पिता का सामना करने से डरकर पीड़िता अपने दोस्त के यहां चली गई, जिसे वह इंस्टाग्राम पर मिली थी। पीड़िता ने बताया कि उस दोस्त ने भी उसका बलात्कार किया।

इसके बाद वह इंस्टाग्राम के जरिए मिले दो और दोस्तों के पास गई और उन दोनों ने भी उससे रेप किया।उसने शिकायत में सात लोगों के नाम दर्ज कराए हैं, जिनमें से शुक्रवार रात को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मलवानी थाने की अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली समेत अन्य अपराधों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button