शर्मनाक: जिंदगी बचाने वाला ही कर गया जिंदगी से खिलवाड़, डॉक्टर की यूनिफॉर्म पर लगा कलंक का दाग

जयपुर। राजेस्थन के जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां युवती के साथ रात में ड्यूटी कर रहे साथी डॉक्टर ने रेप किया. युवती ने डॉक्टर मुरारी पर रात में ड्यूटी के दौरान डरा धमकाकर रेप करने और मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा कर इसकी जांच शुरू कर दी है. शास्त्री नगर थानाधिकारी दिलीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं. यह हॉस्पिटल सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर शास्त्री नगर जयपुर में मौजूद है. घटना के बाद पीड़िता ने इस बारे में डॉक्टर के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. तब जाकर यह मामला सामने आया।
दूसरी ओर, केस दर्ज होने के बाद से डॉक्टर फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. थानाप्रभारी दिलीप सिंह मुकदमे की जांच कर रहे हैं. पुलिस की मानें तो पीड़िता पिछले कुछ समय से इस अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की नौकरी कर रही है. इसी अस्पताल में रेप का आरोपी डॉ. मुरारी भी रेजीडेंट डॉक्टर है.
कल रात पीड़िता की हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी थी. तब डॉक्टर मुरारी भी वहां मौजूद था. इसी दौरान युवती को अकेला पाकर मुरारी की नीयत खराब हो गई. फिर उसे जबरन एक कमरे में ले जाकर रेप किया. उसके बाद उसे धमकाया और फिर छोड़कर चला गया.




