देश विदेश

सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकवादियों को मार गिराया, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ी कार्यवाही


जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा (Kupwara) में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकवादियों को मार गिराया है. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं. पिछले कई घंटों से मुठभेड़ चल रही थी. कहा जा रहा है कि ये सारे आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा है कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में सभी तीन आतंकवादी मारे गए. आतंकी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े हैं. फिलहाल आतंकियों की पहचान की जा रही है.

मिली जानकारी के मुतबिक कुपवाड़ा पुलिस को जुमागुंड में कुछ आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया. तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन के बताए जा रहे हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button