Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश

बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर टिप्पणी पर बोले सिंधिया, कहा- महिलाओं का सम्मान नहीं करती कांग्रेस

ग्वालियर। अभिनेत्री और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जिस पार्टी में महिलाओं के प्रति कोई मान-सम्मान नहीं है उस पार्टी से और क्या अपेक्षा की जा सकती है? भारतीय जनता पार्टी ने भारत को माता माना है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में 4 शक्तियों को उभारने का कार्य किया है। भाजपा ने देश में 4 शक्तियों के उत्थान का काम किया है जिसमें महिला, किसान, गरीब और यूवा शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी न तो महिला का सम्मान करती है और न ही शक्ति का।

वहीं उन्होंने महाराष्ट्र में महाआघाड़ी गठबंधन में फूट को लेकर कहा कि जो भारत जोड़ने के लिए निकले थे, वे अंदर ही से टूट और फूट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व पटल पर नक्षत्र की तरह उभारने में रात और दिन मेहनत कर रहे हैं। चुनाव के दरमियान भी हमारे पड़ोसी देश भूटान में जाकर वहां दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत किया। एक तरफ है देश को बनाने वाली शक्ति है तो दूसरी ओर विघटनकारी तत्व है। ये विघटनकारी तत्व अपने आप ही अंदर से टूट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button