देश विदेश

सलमान खान फिर जाएंगे जेल?, इस मामले में कोर्ट ने दिया समन – cgtop36.com


सलमान खान को अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट में 5 अप्रैल को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड पर एक जर्नलिस्ट ने साल 2019 में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस आरोप में जर्नलिस्ट के साथ मारपीट के अलावा उनका मोबाइल फोन छीन लेने की भी बात कही थी।

मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान को IPC की धारा 504 और 506 के तहत दर्ज मामले में अगले महीने 5 अप्रैल की तारीख दी है। जर्नलिस्ट ने कहा था कि सलमान ने उन्हें मारा और फिर उनका फोन भी छीन लिया था। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस पर भी सलमान के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया था।

एक दिन पहले ही सलमान खान को काला हिरण के शिकार मामले में बड़ी राहत मिली थी। सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए सहमति दे दी थी। लेकिन नया केस होने से एक्टर की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गई हैं।

गौरतलब है कि 2019 में पत्रकार अशोक पांडे ने सलमान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह अपने कैमरामैन के साथ कहीं जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर सलमान खान साइकलिंग करते थे।



Related Articles

Back to top button