inh24देश विदेश

साउथ अफ्रीका की उड़ानों पर रोक, कोरोना का एक और नया खतरनाक रूप आने से ब्रिटैन में दहशत

कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन की तरफ जा रहा

कोरोना वायरस का कहर तेजी के साथ बढ़ रहा है, कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन की तरफ जा रहा है। अभी हाल ही में वहां कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से दुनिया में हड़कंप मची थी। कई देशों ने ब्रिटेन के साथ आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। तो वहीँ ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक और नया रूप सामने आया है, जो पहले के स्ट्रेन से भी ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है।

ब्रिटेन के स्वास्थ सचिव मैट हैनकॉक ने बुद्धवार को बताया कि साउथ अफ्रीका की यात्रा करके आये कुछ लोगों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप पता चला है। जिसके बाद बीते दो हफ्तों में साउथ अफ्रीका से आये सभी लोगों को क़्वारण्टीन कर दिया गया है। कोरोना वायरस के अब तक दो वैरियंट सामने आ चुके है, एक बरतें में दूसरा मामला साउथ अफ्रीका से सामने आया है। दोनों देशो में कोरोना एक बार फिर तेजी के साथ फ़ैल रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पुराने वायरस की अपेक्षा 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।


कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए इंग्लैंड में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन पर चर्चा तेज हो गई है। इसके साथ ही वहां की सरकार कोरोना जाँच की भी दिशा में तेजी के साथ कदम बढ़ा रही है। वैसे भी ब्रिटेन में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर तमाम पाबंदियां लगाई गई है। इंग्लैंड में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत समेत तमाम एशिआई और यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से यात्रा पर पाबंदी लगा रखी है।

Related Articles

Back to top button