देश विदेश

रोपवे हादसा – 40 घंटे बाद भी हवा में लटकी कई जिंदगियां, बचाव कार्य अब भी जारी – cgtop36.com


देवघर में हुए रोपवे हादसे के लगभग 40 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो सका है .आज सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है. रात हो जाने की वजह से रेस्क्यू को रोक दिया गया था और वहां फंसे लोगों को ड्रोन के माध्यम से खाना-पानी पहुंचाया गया।

Read Also – सुहागरात मनाने नहीं दे रही थी नई नवेली पत्नी, मामला जान चौंक जाओगे आप

वहीं रोपवे चलाने वाली दामोदर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर के अनुसार, रोपवे दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी, वहीं 48 लोग रोपवे में फंसे थे. फिलहाल रोपवे में 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

Read Also – पत्नी की जलती चिता में कूद गया पति, मामला जान हैरत में पड़ गए लोग

आपको बता दें कि रोपवे टूटने के बाद 12 ट्रालियों में 48 लोग पूरी रात फंसे रहे। अब इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए सेना को लगाया गया है। सेना के दो MI-17 हेलिकॉप्टरों की मदद ली गई है। हादसे में अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Read Also – ट्रांसफर चाहिए तो भेजो अपनी बीबी को मेरे पास, जूनियर इंजीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली ख़ुदकुशी

वहीं कल भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी त्रिकूट रोपवे पहुंचे और रोपवे मे फंसे लोगों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की JMM सरकार ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक कोई मंत्री मौके पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे की जानकारी ली है।



Related Articles

Back to top button