देश विदेशमध्यप्रदेश

Road Accident: स्कूटी सवार मां- बेटे को आर्मी ट्रक ने कुचला, महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

ग्वालियर। ग्वालियर में बेटे के साथ दवा लेकर स्कूटी से लौट रही बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को आर्मी के ट्रक ने कुचल दिया। यह हादसा मुरार थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड़ पर हुआ है। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायल बेटा भी आर्मी का जवान है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, मुरार थाना क्षेत्र के जाजखाना निवासी 62 साल की मुन्नी सिंह तोमर अपने बेटे संतोष तोमर के साथ दवा लेने निकली थी। मां बेटे स्कूटी से बाजार तक आए थे। जिसके बाद वापस घर लौटकर जा रहे थे। इस दौरान सिंहपुर रोड़ पर उनकी स्कूटी में आर्मी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मुन्नी तोमर बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गई। ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। जबकि संतोष ट्रक से टकरा कर दूर गिर गया। हादसे में मुन्नी की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि संतोष बुरी तरह जख्मी हो गया। इस हादसे के बाद सिंहपुर रोड पर लोग जमा हो गई जिसने आर्मी के ट्रक को घेर लिया।

वहीं हंगामा सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सेना के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बैठा भी आर्मी में जवान के पद पर पदस्थ है। घायल बेटे को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने आर्मी ट्रक को जप्त कर थाने पर पहुंचा दिया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मर्ग कायम करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button