क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश
Road Accident: स्कूल बस ने बाइक मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार जीजा- साले की मौत

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में जीजा और साले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बाइक पर सवार होकर जीजा और उनका साला टलवाई से धरमपुरी जा रहे थे। जैसे ही वे देवलरा फाटा थाने के धरमपुरी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवलरा फाटा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




