INSTAGRAM पर लड़के से हुई दोस्ती, अब युवती के प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी FIR दर्ज

रायपुर में एक बार फिर युवती की व्यक्तिगत फ़ोटो सोशल मीडिया नेटवर्क पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है जहां चौबे कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि प्रशांत सैनी नामक युवक से उसकी दोस्ती 1 वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम में हुई थी जिसके बाद उसने युवक पर भरोसा करके अपनी व्यक्तिगत तस्वीरे भेजी थी जिसके बाद युवक ने युवती से अश्लील बातें करनी चालू की जिस पर युवती ने आपत्ति दर्ज करवाई और मार्च माह में युवक से बात करना बंद कर दिया।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – कोविड-19 ने बदला जमे-जमाए कारोबार का स्वरूप
युवती ने पुलिस को बताया कि इसके बाद भी लगातार युवक सोशल मीडिया में युवती को अश्लील बातें करने के लिए मैसेज करता रहा अब 15-20 दिन पूर्व ही आरोपी युवक ने युवती के दोस्त को युवती की व्यक्तिगत तस्वीरे भेजी जिसे युवती ने आरोपी युवक को भरोसा कर भेजा था। अब आरोपी प्रशांत लगातार युवती को वह तस्वीरे सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। बता दे की पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ IPC की धारा 509(ख) सहित आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है व साइबर सेल टीम की मदद से आरोपी तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।




