पारिवारिक झगड़ा दूर करने तांत्रिक ने महिला से ठगे इतने लाख और किया ये शर्मनाक काम
हरियाणा के हिसार में एक तांत्रिक ने घरेलू कलह दूर करने और लोन पास कराने के नाम पर एक महिला से 3 लाख रूपए ठग लिए। मामले में पीडित महिला ने पुलिस से शिकायत की‚ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तांत्रिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार हिसार की रहने वाली महिला लोन पास करवाने और घरेलू कलह से निपटने के लिए एक तांत्रिक के पास पहुंची। तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके घर में बुरा साया है। जल्द ही उसके घर में किसी की भी मौत हो सकती है। तांत्रिक ने महिला को बताया कि अगर इसका समाधान नहीं किया गया तो आगे बहुत बुरा होने वाला है। तांत्रिक ने महिला से 35 हजार रूपए की डिमांड की। तांत्रिक की चेतावनी से डरी महिला ने उसे 35 हजार रूपए दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद भी तांत्रिक ने फिर दोबारा से 40 हजार रूपए की मांग की और काम ठीक से नहीं होने की बात कही। इस बार भी महिला ने तांत्रिक को 40 हजार रूपए दे दिए‚ लेकिन फिर भी महिला का काम नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद तांत्रिक ने महिला से मिट्टी की हंडिया में सोना रखकर नदी में बहाने का उपचार बताया।
तांत्रिक महिला को एक नहर के पास ले गया जहां उसने एक मिट्टी के घड़े में कुछ सोने की ज्वेलरी रखवाकर प्रवाहित कर दिया। इस बीच अचानक हांडी में आग निकलने लगी और तांत्रिक के चेले के मुंह से खून की तरह दिखने वाला लाल पदार्थ निकलने लगा। [ ये सब तांत्रिक केमिकल का प्रयोग करके करते हैं ] तांत्रिक ने महिला को डराया की तेरी बला मेरे चेले पर आ गई है इसलिए चेले को बचाने के लिए ऊंट की बलि देनी होगी।
पुलिस के अनुसार तांत्रिक ऊंट की बलि देने के लिए लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और उससे पैसों की डिमांड कर रहा था। परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।



