देश विदेश
एक क्लिक में पढ़ें आज की ताजा खबरें, क्या होने वाला है आज के दिन

उत्तर प्रदेश- सीएम योगी आज मंत्रियों के साथ 11 बजे लोकभवन में बैठक करेंगे।
दिल्ली- भावी पीएम मोदी कल लेंगे शपथ, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल।
लखनऊ- सपा संसदीय दल की बैठक आज, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में होगी बैठक।
आंध्र प्रदेश- टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, NDA के बड़े नेता समारोह में शामिल होंगे।
अयोध्या- असम के सीएम HB सरमा आज अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन पूजन करेंगे।
मौसम-
मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में अगले कुछ दिन तेज वर्षा का अनुमान जताया, ऑरेंज अलर्ट जारी।