Balodabazar – जबरदस्ती नाबालिग छात्रा को बिठाया बाइक में फिर खेत में ले जाकर किया बलात्कार – cgtop36.com

गिधौरी-नाबालिग से बलात्कार करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 02 आरोपियों को भेजा गया जेल पीड़िता ने खुद थाने आकर दर्ज कराई शिकायत, आरोपी 12 घण्टे में गिरफ्तार
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – महिला सबंधी अपराध की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गिधौरी पुलिस द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी युवक व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग पीड़िता थाना में लिखित आवेदन पेश करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28/03/2002 के शाम करीबन 05:30 बजे में गांव के फुलवारी के पास खड़ी थी तभी मोटरसाइकिल में अव्यय अपने एक साथी के साथ आया एवं मुझे जबरन मोटरसाइकिल के बीच में बिठाकर सेमरिया बिर्रा के खेत में ले जाकर जबरन गलत काम बलात्कार कर मुझे खेत में छोड़कर भाग गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में आरोपी एवं अपचारी बालक के विरुद्ध अप. क्र . 41/2022 धारा 363,366 क, 376,34 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी एवं अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह एवं जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण साहू सहायक उपनिरीक्षक आरडी साहू प्रधान आरक्षक परमानंद रात आरक्षक नरेंद्र साहू एवं थाना गिधौरी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



