Politicsदेश विदेश

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – केंद्रीय जाँच एजेंसियों का उपयोग विपक्ष को परेशान करने के लिए कर रही केंद्र सरकार

मुंबई। 17 मार्च को तय कार्यक्रम के मुताबिक़ कांग्रेस की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य समापन मुंबई में हुआ। इससे पहले यहाँ बड़ी रैली का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से आएं पीसीसी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामजिक कार्यकर्ता और इण्डिया गठबंधन के बड़े नेता पहुँच थे। खुद प्रियंका गांधी भी इस रैली में पहुंची थी और उन्होंने भाई राहुल के साथ पदयात्रा भी की।

इस रैली में राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी की सरकार पर कई बड़े हमले किये। उन्होंने चुनावी बॉन्ड से लेकर जातिगत जनगणना पर केंद्र को घेरा। उन्होंने मंच से कांग्रेस के पांच न्याय का भी जिक्र किया। साथ ही बताया कि किस तरह से केंद्रीय जाँच एजेंसियों का उपयोग कर किस तरह केंद्र सरकार विपक्ष को परेशान कर रही हैं। राहुल गांधी ने बताया कि जब ईडी ने उससे पूछताछ की थी तब उन्होंने दावा किया था कि आप किसी से नहीं डरते और आप ही नरेंद्र मोदी को हरा सकते हो।

Related Articles

Back to top button