देश विदेशमध्यप्रदेश
उफनते नालों में फसी गर्भवती महिला, बढ़ते उफान के बीच आया नन्हा मेहमान, महिला पुलिसकर्मियों ने की सहायता

राजगढ़। उफनते नालों के बीच फंसी गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है। महिला की डिलीवरी कराने में सुठालिया थाने की महिला स्टॉफ ने अहम भूमिका निभाई।
लगतार हो रही बारिश के बीच महिला को अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पा रहा ता। इसके साथ ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती जा रही थी, इसके बाद थाने के सामने ही थाने की महिला स्टॉफ ने ऑटो में सुरक्षित प्रसव कराया है।प्रसव कराने में सुठालिया थाने की SI अरुंधति,आरक्षक इतिश्री ने अहम रोल अदा किया । बता दें कि अस्पताल जाने के समय दोनों तरफ नाले उफान पर थे । नाले को पार करना संभव नहीं था।




