inh24लाइफस्टाइल

पीरियड्स के दौरान नहाने का ये है सही तरीका, कहीं आप तो नहीं करतीं कोई गलती?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, थकान और ऐंठन जैसी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। पीरियड्स को माहवारी, महीना, रजोधर्म, मेंस्ट्रुअल साइकिल या एमसी आदि जैसे नामों से पहचाना जाता है। इस दौरान महिलाओं द्वारा बरती गई थोड़ी से भी लापरवाही उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान संक्रमण से बचने के लिए नहाते समय हर महिला को कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये जरूरी बातें।पैड, टैम्पोन या कप- पीरियड्स के दौरान नहाते से पहले पैड, टैम्पोन या कप,जो भी आप यूज करती हैं, उसे जरूर निकाल लें। इसके अलावा अपने प्यूबिक हेयर को भी अच्छी तरह साफ कर लें। ऐसा करने से आप इंफेक्शन से बचे रहंगे।
बाथटब- पीरियड्स के दौरान अगर नहाने के लिए आप बाथटब का यूज कर रही हैं तो सबसे पहले उसकी साफ सफाई को अच्छी तरह सुनिश्चित कर लें। ऐसा करने से आप किसी भी तरह के इंफेक्शन से बची रहेंगी।

नहाने का तरीका- एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड्स के दौरान कम से कम 2 बार जरूर नहाना चाहिए। ऐसा करते समय हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में ठंडे पानी से नहाने पर शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिससे ब्लीडिंग साइकिल पर असर पड़ता है। ध्यान रखें, गर्मियों में भी पीरियड्स के दौरान नॉर्मल पानी से ही स्नान करें।

केमिकल प्रोडक्ट्स से रहें दूर- पीरियड्स के दौरान अपने प्राइवेट पार्ट को साफ करते समय किसी भी खुशबूदार या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से आपको एलर्जी, जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कॉटन अंडरवियर- यूं तो महिलाओं को अपना प्राइवेट पार्ट हमेशा ड्राई रखने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन पीरियड्स के दौरान यह और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में नहाने के बाद हमेशा अपने प्राइवेट पार्ट को अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद कॉटन अंडरवियर ही पहनें।ध्यान रखें, गीलेपन से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button